Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 April 2023: आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ,चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र 04 व तुला राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य -गुरु मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व तुला राशि को सबसे (Horoscope Today In Hindi) ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो (Aaj Ka Rashifal) सकती है। मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व मेष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल --
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
सूर्य द्वादश भाव में व चन्द्रमा सप्तम में हैं।द्वादश गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
गुरु गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।यात्रा के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्रों का दान करें।शिव मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
जाँब में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से पँचम चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
चंद्रमा इस राशि से चतुर्थ जाँब के लिए बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में पीपल व बरगद का पेड़ लगाएं। जाँब में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
परिवार में विवाद की संभावना है।जाँब परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। हनुमान जी की उपासना करें।
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)
तुला में चन्द्रमा व शनि गोचर व्यवसाय के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।पॉलिटीक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है।मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये।
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)
आज सूर्य इस राशि से पँचम व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे।जाँब में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा की शुभता बढ़ती है।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
सूर्य का इस राशि से चतुर्थ ,चन्द्रमा का तुला व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर शुभ है । द्वितीय शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
सूर्य तृतीय,चन्द्रमा नवम व शनि इसी राशि में हैं। राहु व शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
चन्द्रमा अष्टम तथा सूर्य व गुरु का इस राशि में प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है।द्वादश शनि न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
