अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 02 February 2023: कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे,जानें अन्य राशि‍यों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 2, 2023, 06:00 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 February 2023 : आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि में है। मकर व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए प्रगतिकारक हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा।

Image

Aaj Ka Rashifal, 02 February 2023: कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे,जानें अन्य राशि‍यों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 फरवरी 2023 का राशिफ़ल- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य मकर व शनि कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर मिथुन व कुम्भ राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल -

1.मेष- सूर्य दशम व चन्द्रमा बुध की राशि मिथुन में हैं।आज यह गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।कम्बल का दान करें।गुरु का आशीर्वाद लें।

2.वृष- सूर्य के नवम व चन्द्रमा के इस राशि से द्वितीय गोचर की अनुकूलता के कारण हेल्थ में प्रगति के संकेत हैं ।जाँब के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।ऊनी वस्त्र का दान करें।किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन- आईटी व मैनेजमेंट छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि में चन्द्रमा का गोचर आध्यात्मिक लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर बेल व आम का पेड़ लगाएं।

4.कर्क- चंद्रमा इस राशि से द्वादश यानी व्यय भाव में बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

5.सिंह- व्यवसाय में सफलता है। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें।विष्णु जी की उपासना करें।

6.कन्या- सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए प्रगतिकारक हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।

7.तुला- आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है।धार्मिक यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

8.वृश्चिक- आज सूर्य तृतीय व गुरु मीन में आज के दिवस को सफल करेंगे।व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।कम्बल का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।सूर्य के बीज मंत्र का जप करें तथा पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9.धनु- शुक्र का प्रभाव बैंकिंग व आईट जाँब के लिए शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिककार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।

10.मकर- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का द्वितीय गोचर प्रगतिकारक है ।शनि राजनीति का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

11.कुंभ- चन्द्रमा मिथुन यानि पँचम हैं। इस राशि के शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन- चतुर्थ चन्द्रमा शुभ फल देंगे। गुरु का इस राशि में प्रभाव छात्रों के लिए प्रगतिकारक है।द्वादश शनि व्यवसाय में लाभ दे सकता है ।बुध व गुरु छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article