अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 01 February 2023 : आज जया एकादशी पर 5 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 31, 2023, 05:58 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 february 2023 : आज मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा 02 बजे दोपहर तक वृष राशि में हैं फिर मिथुन राशि में जाएंगे। मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए। मीडिया,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।

Image

Aaj ka Rashifal , 01 February 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 फरवरी 2023 का राशिफल- आज मृगशिरा नक्षत्र है व चन्द्रमा 02 बजे दोपहर तक वृष राशि में हैं फिर मिथुन राशि में जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1.मेष- द्वादश गुरु , 02 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय व एकादश शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।

2.वृष- राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि दशम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व 02 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।हरा व नीला रंग शुभ है।

3.मिथुन- अष्टम सूर्य व 02 बजे दोपहर के बाद इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग कॅरियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

4.कर्क- आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।मीडिया,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।माता का आर्शीवाद लें।

5.सिंह- सूर्य का मकर व 02 pm के बाद चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व अनार का दान करें।

6.कन्या- पँचम सूर्य व 02 pm के बाद दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे।व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नीला व हरा रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।

7.तुला- सूर्य अभी इसी राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।चावल का दान लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक- आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।गुड़ व चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

9.धनु- आज चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं। 02 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम हैं।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।चने की दाल का दान करें।

10.मकर- शुक्र व बुध आईटी,बैंकिंग व फिल्म से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। 02 pm के बाद चन्द्रमा मिथुन व शनि कुम्भ में हैं।चन्द्र व बुध गोचर से पॉलिटीक्स में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

11.कुंभ-इस राशि के शनि व 02 pm के बाद मिथुन के चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।कम्बल का दान करें।

12.मीन- मकर के सूर्य व 02 pm के बाद चतुर्थ चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।गुड़ व मसूर का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article