Surya Rashi Parivartan May 2023: नवग्रहों में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। इन्हें ग्रहों के राजा का दर्जा दिया गया है। सूर्य देव जिनकी कुंडली में शुभ प्रभाव में होते हैं वो लोग समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं और उनका चारों ओर नाम होता है। सूर्य 15 मई की सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इस गोचर का वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जो इस गोचर के परिणामस्वरूप खूब सफलता पाएंगी।
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 2023: 4 राशियों के लिए बेहद शुभ
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपके द्वारा बनाई गईं सभी योजनाएं सफल होंगी। आप इस अवधि में जाने-माने लोगों के संपर्क में आएंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नये वाहन की खरीदारी के योग हैं। वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स का साथ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सूर्य के वृषभ राशि में गोचर की अवधि आपके लिए शुभ साबित होगी। आपको अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarus Horoscope)
सूर्य का गोचर धनु जातकों के लिए शानदार साबित होगा। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। शत्रओं पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। कार्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने लोन से छुटकारा मिलेगा। अटके हुए सभी काम इस अवधि में पूरे होने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। करियर में आप ऊंचाइयां हासिल करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
