अध्यात्म

Holika Dahan Me Kya Dalna Chahiye: होलिका दहन की अग्नि में जरूर डालें ये 5 चीज, सुख-समृद्धि की कभी नहीं होगी कमी

Holika Dahan Me Kya Dalna Chahiye: रंगवाली होली से एक पहले होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। यहां जानिए होलिका दहन की आग में क्या-क्या डालना चाहिए।

Image

Holika Dahan Me Kya Dalna Chahiye

Holika Dahan Me Kya Dalna Chahiye (होलिका दहन में क्या डालना चाहिए): होली का त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें पहले दिन होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाता है तो रंगवाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार होलिका दहन करने से घर परिवार से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। होलिका दहन की अग्नि में कुछ विशेष चीजों का डालना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए ये क्या चीजें हैं।

होलिका दहन की अग्नि में क्या डालना चाहिए

चंदन की लकड़ी

होलिका दहन की अग्नि में चंदन की लकड़ी का अर्पण जरूर करना चाहिए। कहते हैं जलती होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी डालने से घर में सुख समृद्धि हमेशा हमेशा के लिए बनी रहती है।

गोबर के उपले

होलिका की अग्नि में गोबर के उपले अवश्य डालने चाहिए। इससे सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

कपूर

होलिका दहन की अग्नि में कपूर और उसके साथ पान का पत्ता और लौंग भी अवश्य चढ़ाना चाहिए। कहते हैं इससे परिवार के सदस्यों को रोग से मुक्ति मिलती है।

गेहूं की बाली

होलिका दहन की अग्नि में गेहूं की बाली भी जरूर डाली जाती है। कहते हैं इससे घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती है।

काला तिल

होलिका दहन की अग्नि में काला तिल डालना भी शुभ माना जाता है कहते हैं इससे सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article