Holika Dahan ki Rakh ke Upay: होलिका दहन की राख से करें ये सरल उपाय, जीवन के सभी कष्ट हो जाएंगे दूर

Holika Dahan ki Rakh ke Upay (होलिका दहन की राख के उपाय): मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होली मनाई जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन के साथ व्यक्ति की बुराईयों और दुखों का भी नाश हो जाता है। आज हम आपको होलिका दहन की राख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनसे आपको कई लाभ हो सकते हैं।

Holika Dahan ki Rakh ke Upay (होलिका दहन की राख के उपाय): होलिका दहन का भारतीय संस्कृति में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, और इसके अगले दिन होली खेली जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का अंत किया था। होलिका, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था, जब प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी, तो वो स्वयं जलकर भस्म हो गई, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित रह गए। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष होलीका दहन किया जाता है मान्‍यताओं के अनुसार होल‍िका की राख को शुभ और पवित्र माना जाता है, जिसे लोग आस्था के साथ अपने घरों में ले जाते हैं और विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यों में इसका उपयोग करते हैं। होलीका दहन की राख से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों का नाश हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की राख से जुड़े क्या उपाय हैं? जिन्हें आप कर सकते हैं।

Holika Dahan ki Rakh se Kya Karein

Holika Dahan ki Rakh ke Upay

Holika Dahan ki Rakh ke Upay (होलिका दहन की राख के उपाय)

होलिका दहन की राख को घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। साथ ही राख की पोटली बनाकर घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटकाना भी शुभ माना जाता है।

End of Feed