Holika Dahan 2024 Upay: हिंदू धर्म में होलिका दहन का खास महत्व है। ये पर्व फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इसके साथ ही अगले दिन 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन का त्योहार बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का त्योहार है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करना बहुत लाभकारी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन इन उपायों को करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां आती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
होलिका दहन का उपाय (Holiak Dahan Upay 2024)
कर्ज से मुक्ति के लिएयदि आप किसी कर्ज से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आप हर तरह के कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।
नारियल का उपाय
होलिका दहन के दिन होलिका के अग्नि में सूखा नारियल डालें। ऐसा करने से आपके काम में आ रही सारी बाधा समाप्त हो जाएगी और आपको सफलता मिलेगी।
बिमारी को दूर करने के लिए
अगर आपके घर में कोई बिमार व्यक्ति है तो आप होलिका दहन के दिन होलिका की राख ले जाकर उस रोगी के शरीर पर लगा दें। ऐसा करने से उसे जल्द रोग से राहत मिलेगी।
पान पत्ते का उपाय
होलिका दहन के दिन होलिका की आग्नि में लक्ष्मी जी का ध्यान करके पान के पत्ते होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
वास्तु दोष से मुक्ति के लिए
होलिका दहन के दिन घर से वास्तु दोष समाप्त करने के लिए होलिका की राख को किसी छोटी- छोटी पोटली में बांध दें और इसको घर के अलग- अलग कौने में रख दें। ऐसा करने से घर से सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।
