अध्यात्म

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगी तिजोरी

Holika Dahan 2024 Upay: हिंदू धर्म में होली के पर्व का खास महत्व है। इस त्योहार को पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होलिका दहन का पर्व होली से एक दिन पहले मनाया जाता हैइस दिन कुछ उपायों को करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Holika Dahan 2024 Upay

Holika Dahan 2024 Upay: हर साल होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का पर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और पूजा की जाती है। होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024)

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात को 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन आपको 1 घंटे 14 मिनट तक का समय मिलेगा। इस समय में आप होलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका दहन उपाय (Holika Dahan Upay)

सूखे नारियल से करें उपाय

होलिका दहन के दिन पूजा के समय सूखे नारियल को 7 बार अग्नि में घूमाकर डाल दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी नकारात्मकता उस अग्नि में भस्म हो जाएगी और आपके जीवन में सुख शांति बनेगी।

लौंग के उपाय

होलिता दहन के दिन होलिका के अग्नि में पांच लौंग और कपूर को डालें। इस उपाय को करने से आपको मानसिक शांति प्राप्ति होगी इसके साथ ही अगर कोई समस्या काफी लंबे समय से चल रही है तो वो खत्म हो जाएगी।

इस उबटन को लगाएं

होलिका दहन के दिन अपने शरीर पर काली सरसों या बेसन का उबटन लगाएं। जब वो सूख जाए तो उसे छुड़ाकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपके शरीर में अगर कोई रोग होगा तो वो समाप्त हो जाएगा।

लक्ष्मी विष्णु पूजा

होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत करनी चाहिए। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से और ब्राह्मणों को भोजन कराने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article