अध्यात्म

Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat: भद्रा की वजह से होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर है कन्फ्यूजन? तो जान लें होलिका जलाने का सबसे सटीक समय

Holika Dahan 2024 Muhurat: होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की शाम में किया जाता है। लेकिन इस बार इस समय भद्रा का साया रहेगा। जिस वजह से होलिका जलाने के समय को लेकर काफी कन्फ्यूजन बनी हुई है। यहां हम आपको बताएंगे 24 मार्च को होलिका दहन कितने बजे होगा।

Image

Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat

Holika Dahan 2024 Time (होलिका दहन कितने बजे है): रंगवाली होली यानी धुलण्डी (Dhulandi 2024) से एक दिन पहले होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है जिसे छोटी होली (Choti Holi) भी कहते हैं। इस साल होलिका दहन का पर्व 24 मार्च को यानी आज मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima 2024) के दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष के समय, जब पूर्णिमा तिथि व्याप्त हो तब होलिका दहन करना चाहिये। लेकिन इस साल इस समय भद्रा का साया रहेगा। जिस वजह से होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर लोग दुविधा में है। लेकिन यहां हम आपकी इसी परेशानी को दूर करेंगे और बताएंगे होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त।

होलिका दहन 2024 मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat)

इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को रविवार के दिन मनाया जा रहा है। होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। तो वहीं इसके अलगे दिन रंगवाली होली खेली जाएगी।

होलिका दहन के दिन भद्रा (Bhadra On Holika Dahan 2024)

होलिका दहन के दिन भद्रा पूंछ शाम 06:33 से 07:53 तक तो वहीं भद्रा मुख शाम 07:53 से रात 10:06 बजे तक रहेगी। जबकि पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 की सुबह 09:54 बजे से 25 मार्च की दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी।

होलिका दहन का मुहूर्त कैसे देखा जाता है

होलिका जलाने के लिए भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है। लेकिन यदि भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि न हो और भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो ऐसे में प्रदोष काल के बाद जब भद्रा समाप्त हो जाए तब होलिका दहन करना चाहिये। लेकिन यदि भद्रा का साया मध्य रात्रि तक है तो ऐसे में भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन करने का विधान बताया गया है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भद्रा मुख में होलिका दहन कभी नहीं करना है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article