अध्यात्म

Holika Dahan Mantra: होलिका दहन के दिन करें इन मंत्रों का जाप, यहां पढ़ें लिरिक्स

Holika Dahan Mantra (होलिका दहन मंत्र): होलिका दहन का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन होलिका की अग्नि की पूजा की जाती है और खास मंत्रों का जाप किया जाता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि होलिका दहन के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

Holika Dahan 2024 Mantra

Holika Dahan Mantra (होलिका दहन मंत्र): होलिका दहन हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 24 मार्च को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन होलिका दहन किया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। होलिका दहन के दिन नरसिंह भगवान की भी पूजा का विधान है। इस दिन होलिका की अग्नि में गन्ना, कंडे, चावल, जौ सहित बहुत सारी पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। ऐसी मान्यता है कि होलिका की अग्नि की पूजा करने से साधक को रोग, कष्ट से मुक्ति मिलती है। होलिका दहन के दिन कुछ मंत्रों का जाप करना भी बहुत लाभकारी होता है। ऐसे में आइए हम आपको बताए की इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Holika Dahan Mantra (होलिका दहन मंत्र)

होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:

भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय न

परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:

होलिकी भस्म मंत्र- वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

होलिका दहन के समय पूजा सामग्री अर्पित करते समय इन मंत्रों को बोलना बहुत ही शुभ माना जाता है। होलिका की पूजा का दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्राकाल को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार भद्रा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी। यह 11:13 पर समाप्त होता है। होलिका दहन का शुभ समय 24 मार्च 2024 को रात्रि 11:14 बजे से 12:20 बजे तक है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article