Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें, जानें पूरी विधि

Holika Dahan 2024: होलिका दहन का त्योहार आज यानि 24 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन कुछ जगहों पर रात में हनुमान जी की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन की रात हनुमान जी की पूजा कैसे करनी चाहिए। यहां जानें पूरी विधि।

Holika Dahan 2024: होलिका दहन का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन का पर्व 24 मार्च यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात के 11 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और 12 बजे तक रहेगा। होलिका दहन की रात को होलिका दहन के लिए लकड़ी कुछ ही दिनों में एकत्र कर ली जाती है। इसके बाद होलिका की अग्नि जलाई जाती है। कुछ स्थानों पर होलिका दहन की रात भगवान हनुमान की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करनी चाहिए।

Holika Dahan 2024

होलिका दहन हनुमान जी पूजा विधि (Holika Dahan Hanuman Ji Puja Vidhi)

  • होलिका दहन के दिन शाम की प्रार्थना से पहले स्नान करें और भगवान हनुमान का ध्यान करें।
  • फिर किसी चौकी पर पर पीला या लाल कपड़ा बिछा दें।
  • इसके बाद इस चौकी पर हनुमानजी की मूर्ति रखें।
  • इसके बाद हनुमानजी की मूर्ति पर फल, फूल और मालाएं चढ़ाएं।
  • हनुमान जी की पूजा करते समय कुशा के आसन पर ही बैठें।
  • हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान जी को अनामिका उंगली से ही तिलक लगाना चाहिए।
  • अंत में हनुमानजी की आरती करें। साथ ही पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।

होलिका दहन हनुमान पूजा महत्व (Holika Dahan Puja Importance)

मान्यता है कि होली पर पवनपुत्र हनुमान की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की पूजा करना किसी भी मनोकामना को पूरा करने वाला माना जाता है। होली की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा करने से किसी भी कठिन समस्या का समाधान हो सकता है। इसके अलावा हनुमान जी की साधक पर विशेष कृपा होती है।

End of Feed