Holi Bhai Dooj 2024 Date (होली भाईदूज कब है): होली भाईदूज के पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ये त्योहार होली के बाद मनाया जाता है। हर साल ये पर्व चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन सारी बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनको रक्षा सूत्र बांधती है। ये त्योहार भाई- बहन के पवित्र बंधन को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। इस त्योहार भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार दिवाली के पर्व के बाद भी मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं होली भाईदूज कब है और इसके महत्व के बारे में।
Holi Bhai Dooj 2024 Date (होली भाईदूज कब है)
होली भाईदूज का त्योहार हर साल चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल द्वितीया तिथि की शुरुआत 27 मार्च को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को शाम 5 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा।Holi Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat (होली भाईदूज शुभ मुहूर्त 2024)
- इस साल होली भाईदूज के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 27 मिनट तक चलेगा।
- इस दिन दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 04 तक रहने वाला है।
होली भाईदूज विधि (Holi Bhaidooj Vidhi)
- होली भाईदूज के दिन बहने अपने भाई को निमंत्रण दें।
- उसके बाद भाई को साफ चौकी पर बिठाएं।
- उसके बाद भाई को माथ पर तिलक और चावल लगाएं।
- फिर उसके हाथों में नारियल दें और उसकी सुख, समृद्धि की कामना करें।
- इसके बाद मिठआई खिलाएं और भोजन कराएं।
- अंत में भाई अपने सामर्थ्य अनुसार बहन को उपहार दें।
