अध्यात्म

Holika Dahan 2024: होलिका दहन से लेकर होली तक करें ये तांत्रिक अनुष्ठान, जीवन की हर समस्या का होगा समाधान

Holika Dahan 2024: होलिका दहन का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। होलिका दहन का पर्व पूर्णिमा की शाम को मनाया जाता है। इस दिन बहुत सारे तांत्रिक अनुष्ठान किये जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन अनुष्ठान को किया जाता है।

Image

Holika Dahan 2024

Holika Dahan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:54 बजे शुरू हो रही है और 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। होलिका दहन की रात्रि तंत्र पूजा के लिए बहुत ही सुंदर अवसर है।अमावस्या की रात्रि के बाद दूसरा सुंदर अवसर हमको होलाष्टक से होलिका दहन तक प्राप्त होता है। इस दिन कुछ तांत्रिक अनुष्ठानों को करने से बहुत ही लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस दिन किन अनुष्ठानों को करना चाहिए।

इन तांत्रिक अनुष्ठान को करें

जो लोग बहुत बीमार रहते हों। मारकेश से प्रभावित हों । कुंडली में अष्टम में स्थित ग्रह की महादशा या अंतर्दशा हो तो भी कुछ अनुष्ठान बहुत ही राहत देगा। द्वितीयेश व सप्तमेश की महादशा को मारकेश कहते हैं। होलाष्टक से होलीका दहन तक महामृत्युंजय मंत्र का जप व हवन बहुत ही लाभ करता है। इस समय यदि आप चाहें तो माता काली की पूजा व बटुक भैरव उपासना भी कर सकते हैं। बटुक भैरव सुख,समृद्धि व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। नारियल व काली मिर्च को माता काली मंदिर में अर्पण करें।

बहुत कारगर है बंगलामुखी उपासना

इस समय बंगलामुखी अनुष्ठान बहुत ही सटीक व सफलतम उपाय है।माता पीताम्बरा पीठ का दर्शन व पूजन प्रत्येक मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।घर के पास किसी मन्दिर में या नदी के तट पर यह अनुष्ठान बहुत तेज कार्य करता है।पीला वस्त्र,हल्दी व सरसो का प्रयोग होता है। बंगलामुखी मन्त्र का जप हल्दी की माला पर ही करें व पूरे नियम से किया जाय तो प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलती है। राजनीति में सफलता के लिए यह अनुष्ठान बहुत ही श्रेयस्कर है। महाविद्या का प्रयोग भी इस समय करते हैं। प्रत्यंगरा व विपरीत प्रत्यंगरा का तांत्रिक प्रयोग भी इस समय किया जा सकता है।

हनुमानबाहुक का प्रयोग

होलिका दहन की रात्रि में हनुमानबाहुक का प्रयोग किसी भी बीमारी से मुक्त कर सकता है।हनुमानबाहुक की पूजा भी रोग व कष्ट मुक्ति के लिए रामबाण उपाय है। लाल मूंगे की माला से हनुमान जी के 12 नामों का जप किसी भी कष्ट से मुक्ति दिला देता है ।इस बीच प्रतिदिन गाय को भरपेट भोजन दें। अन्न का दान करें।भगवान शिव को इत्र, जल व अबीर गुलाल अर्पित करें जिससे जीवन में सभी खुशियां आपको स्वतः शिव कृपा से प्राप्त हो जाएंगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article