Holika Dahan 2024 Date, Puja Timings: होलिका दहन की तारीख, मुहूर्त, महत्व और पौराणिक कथा

Holika Dahan 2024 Date, Time, Puja Muhurat: होलिका दहन होली त्योहार का पहला दिन होता है। जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगवाली होली खेली जाती है। जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि कहते हैं।

Holika Dahan 2024 Date, Time, Puja Muhurat in Hindi, Holi Date Kab Hai: पंचांग अनुसार होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन का पावन पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा तो धुलेंडी (Dhulandi 2024 Date) यानी रंगवाली होली (Rangwali Holi) 25 मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024) में होली जलाई जाती है। यहां जानिए इस साल होली जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और क्यों मनाया जाता है ये त्योहार।

Holika Dahan 2024 Date, Puja Timings

Holika Dahan 2024 Date, Puja Timings

होलिका दहन मुहूर्त 2024 (Holika Dahan 2024 Muhurat)

होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन मूहूर्त की कुल अवधि 01 घण्टा 14 मिनट्स की है। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 की सुबह 09:54 से 25 मार्च 2024 की दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी।

End of Feed