अध्यात्म

Holi 2024: होली के दिन सबसे पहले किस भगवान को लगाएं गुलाल, जानिए कौन से देवता को लगाना चाहिए कौनसा रंग

Holi 2024: होली का त्योहार देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम प्रकट करते हैं। इस दिन देवी देवताओं की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं होली के दिन किस भगवान को सबसे पहले रंग लगाना चाहिए।

Image

Holi 2024 Date

Holi 2024 Date: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शाम को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान की अराधना की जाती है। होली का त्योहार हर राज्य में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन भगवान की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग लगाकर ही किसी व्यक्ति से होली खेलना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किस देवता को सबसे पहले रंग लगाएं और कौन सा रंग लगाएं।

गणपित जी को लगाएं ये रंग

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। होली के दिन भगवान गणेश को सबसे पहले रंग लगाना चाहिए। इस दिन गणेश जी को सिंदूर या नारंगी रंग लगाना चाहिए। उसके बाद आप इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगा सकते हैं।

राम जी को कौन सा रंग लगाएं

अगर आप विष्णु जी या उनके अवतार भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण या भगवान नरसिम्हा की पूजा करते हैं तो होली के दिन आपको विशेष रूप से पीले रंग के गुलाल से अपने आराध्य देव की पूजा करनी चाहिए। इसी तरह इस दिन भगवान को मिठाई और फल, खासकर पीले फल, चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा आप ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करते समय पीले रंग का गुलाल भी चढ़ा सकते हैं।

शिव जी को लगाएं ये रंग

अगर आप अपने होली उत्सव की शुरुआत भगवान भोलेनाथ को रंग चढ़ाकर करना चाहते हैं तो आपको आज उन्हें लाल या नीला फूल और उनकी पसंदीदा भस्म भी अर्पित करनी चाहिए। होली के दिन यह उपाय करने से माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर पूर्ण रूप से बनी रहेगी।

लक्ष्मी जी को ये रंग लगाएं

होली पर मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। होली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। होली पर माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अवश्य करें। होली के दिन माता लक्ष्मी को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article