Holika Dahan 2024: बड़ी होली से एक दिन पहले छोटी होली पड़ती है जिसे होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन करने की परंपरा है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। इस दिन भगवान नरसिंह और अग्नि देव की पूजा की जाती है। कहते हैं होलिका दहन पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यहां जानिए होलिका दहन के दिन क्या नहीं करना चाहिए।
Holika Dahan 2024 Date And Time
होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य (Holika Dahan Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye)
- कहते हैं होलिका दहन शादीशुदा जोड़ों को नहीं देखना चाहिए।
- इसके अलावा माता-पिता के इकलौते संतान को होलिका में आहुति नहीं देनी चाहिए।
- होलिका दहन के दिन सफेद चीज भूल से भी नहीं खानी चाहिए।
- होलिका दहन के समय सिर ढककर पूजा करनी चाहिए।
- कहते हैं सास-बहू को एक साथ मिलकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। अलग-अलग देख सकते हैं।
- होलिका दहन के दिन किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।
- होलिका दहन के दिन किसी भी व्यक्ति को उधार नहीं देना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
होलिका दहन का महत्व (Holika Dahan Ka Mahatva)
होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं होलिका दहन की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। होलिका दहन की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। जहां होलिका दहन करना होता है वहां लोग कुछ दिन पहले से ही लकड़ियां, कांटे, गोबर के उपले आदि इकठ्ठा करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोग होलिका जलाकर बुराई का अंत करने की प्रतिज्ञा लेते हैं।
होलिका दहन के बाद जरूर करें ये काम
होलिका दहन के बाद पूरे घर के लोगों के साथ चंद्रमा का दर्शन करना चाहिए। कहते हैं इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। इसके अलावा होलिका दहन करने से पहले होलिका की सात परिक्रमा करते हुए उसमें मिठाई, लौंग, अनाज, उपले, इलायची आदि चीजें डालनी चाहिए कहते हैं इससे परिवार के सुख में वृद्धि होती है।
