Holi Upay 2024: होली का पर्व हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 25 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होली के दिन कुछ उपायों को करना बहुत लाभकारी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि यदि होली के दिन आप तुलसी से जुड़ें इन उपायों को करते हैं तो आपके जीवन में सुख, समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं होली के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
होली के दिन करें ये खास उपाय (Holi Upay 2024)
होली के दिन लगाएं ये खास पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। होली के दिन तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां भगवान विष्णु का वास होता है। इसको लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है। इसके साथ ही घर धन- धान्य से भरा रहता है।
तुलसी जड़ का उपाय
होली के दिन तुलसी के जड़ से भी उपाय कर सकते हैं। इस तुलसी के जड़ों को लाल कपड़े में बांधकर इसे पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
तुलसी जल का उपाय
होली के दिन एक तांबे के लोटे में जलभरकर उसमें तुलसी दल डाल दें। उसके कुछ देर बाद उस जल का छिड़काव पूरे घर में करें। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और नकारात्मकता दूर होगी।
तुलसी पत्ते का उपाय
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय है, इसलिए होली के दिन लक्ष्मी और विष्णु की पूजा के समय भगवान को तुलसी का पत्ता जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपने साधक पर सदा अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
