Holi Katha In Hindi: रंगवाली होली का त्योहार क्यों मनाया जाता है, यहां जानें इसकी पौराणिक कथा

Holi Katha In Hindi: रंगवाली होली से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं मिलती हैं। एक कथा के अनुसार होली पर्व राधा-कृष्ण से जुड़ा है तो दूसरी कथा के अनुसार इस पर्व की कहानी कामदेव और भगवान शिव से जुड़ी है। यहां जानिए होली की पौराणिक कथाएं।

Holi Katha In Hindi (होली कथा इन हिंदी): होली हर किसी का पसंदीदा त्योहार होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और मिलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार पौराणिक काल से ही ये त्योहार मनाया जाता आ रहा है। माना जाता है कि होली पर रंग लगाने की शुरुआत भगवान कृष्ण ने की थी। तो वहीं कई लोग इस त्योहार का संबंध भगवान शिव और कामदेव से मानते हैं। यहां जानिए होली क्यों मनाई जाती है, इसकी कथा क्या है।

holi ki katha

Holi Story In Hindi

होली की राधा-कृष्ण वाली कथा

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार एक बार बाल गोपाल ने अपनी माता यशोदा से पूछा 'माता राधा इतनी गौरी क्यों हैं और मेरा रंग काला क्यों है। तब माता ने मजाक में कृष्णा से कहा कि अगर तुम राधा को रंग लगा दोगे तो उनका रंग भी तुम्हारे जैसा ही हो जाएगा।' कहते हैं इसके बाद बाल गोपाल ने राधा रानी को रंग लगा दिया फिर राधा जी ने भी कृष्ण का रंग लगाया। इस तरह से होली पर रंग से खेलने की शुरुआत हो गई।

End of Feed