25 March 2024 Panchang In Hindi: 25 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी इसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। योग वृद्धि रहेगा। वहीं चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे। इस दिन रंगवाली होली, वसंत पूर्णिमा, दोल पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती, लक्ष्मी जयंती समेत कई व्रत त्योहार रहेंगे। इसके अलावा साल का पहला ग्रहण भी इस दिन लगने जा रहा है। जानिए सभी त्योहारों का शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम।
फाल्गुन पूर्णिमा 2024 (Phalgun Purnima 2024)
फाल्गुन पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा भी कहते हैं। इस पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 24 मार्च 2024 की सुबह 09:54 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 25 मार्च 2024 की दोपहर 12:29 बजे होगी। आगे जानिए फाल्गुन पूर्णिमा पर कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं।
25 मार्च को क्या है (25 March 2024 Festival)
- रंगवाली होली
- वसंत पूर्णिमा
- चैतन्य महाप्रभु जयंती
- दोल पूर्णिमा
- लक्ष्मी जयंती
- पंगुनी उथिरम
- फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण
- अन्वाधान
चंद्र ग्रहण मार्च 2024 समय (Chandra Grahan 2024 Time)
- उपच्छाया से पहला स्पर्श - 10:24 AM
- परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 12:43 PM
- उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:01 PM
- उपच्छाया की अवधि - 04 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स
- उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण - 0.95
चैतन्य महाप्रभु जयंती 2024 (Chaitanya Mahaprabhu Jayanti 2024)
- इस साल चैतन्य महाप्रभु की 538वां जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी।
- पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 24 मार्च 2024 को 09:54 AM बजे
- पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च 2024 को 12:29 PM बजे
पंगुनी उथिरम् शुभ मुहूर्त (Panguni Uthiram 2024 Muhurat)
उथिरम् नक्षत्रम् प्रारम्भ - मार्च 24, 2024 को 07:34 AM बजे
उथिरम् नक्षत्रम् समाप्त - मार्च 25, 2024 को 10:38 AM बजे
25 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (25 March 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:45 AM से 05:32 AM
- प्रातः सन्ध्या 05:09 AM से 06:19 AM
- अभिजित मुहूर्त 12:03 PM से 12:52 PM
- विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:19 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:34 PM से 06:58 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:35 PM से 07:46 PM
- निशिता मुहूर्त 12:03 AM, मार्च 26 से 12:50 AM, मार्च 26
25 मार्च 2024 अशुभ समय (25 March 2024 Ashubh Time)
राहुकाल 07:51 AM से 09:23 AM, यमगण्ड 10:55 AM से 12:27 PM, आडल योग 06:19 AM से 10:38 AM, दुर्मुहूर्त 12:52 PM से 01:41 PM, गुलिक काल 01:59 PM से 03:31 PM, 03:19 PM से 04:08 PM, वर्ज्य 08:03 PM से 09:51 PM, बाण मृत्यु - 02:28 PM तक, अग्नि - 02:28 PM से पूर्ण रात्रि तक।
