अध्यात्म

Holi Shubh Sanyog 2024: होली के दिन बन रहे हैं महासंयोग, प्रगति और उन्नति के खुलेंगे द्वार

Holi Shubh Sanyog 2024: होली का पर्व हर वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इन महासंयोग से साधक को सुख, समृ्द्धि मिल सकती है। आइए जानते हैं इन योग के बारे में।

Image

Holi Shubh Sanyog 2024: होली के दिन बन रहे हैं महासंयोग, प्रगति और उन्नति के खुलेंगे द्वार

Holi Shubh Sanyog 2024: होली के पर्व का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम प्रकट किया जाता है। ये त्योहार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, लेकिन इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं देखने को मिलेगा। इस साल होली पर चार शुभ योग का निर्माण एक साथ हो रहा है। जिसके कारण ये और भी खास हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन- कौन से योग बन रहे हैं और क्या होगा इससे फायदा।

होली शुभ संयोग 2024 (Holi Shubh Sanyog 2024)

  • सर्वाथ सिद्धि योग- होली के दिन सर्वाथ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन 24 मार्च को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से लेकर 25 मार्च को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक ये योग रहेगा।
  • वृद्धि योग- इस साल 24 मार्च को रात 8 बजकर 34 मिनट लेकर 25 मार्च को रात 9 बजकर 30 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा।
  • रवि योग- रवि योग का 24 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 7 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है।
  • त्रिग्रही योग- होली के दिन शनि,मंगल, शुक्र एक ही राशि कुंभ राशि में रहेंगे। जिसके कारण त्रिग्रही योग बनेगा।
  • धन शक्ति योग -होली के दिन मंगल और शुक्र की कुंभ में युति के कारण धन शक्ति योग निर्माण हो सकता है।
  • बुधादित्य योग - इस साल होली पर बुधादित्य योग बन रहा है। इसके कारण व्यक्ति को धन, संपदा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

  • होलिका दहन के दिन पूजा के समय एक थाल में अक्षत, रोली बताशे, नारियल सब रख लें।
  • उसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका की अग्नि को जलाएं।
  • फिर होलिका माता और प्रह्लाद समेत नरसिंह भगवान की पूजा करें।
  • उसके बाद होलिका की अग्नि में सारी सामग्री प्रवाहित कर दें।
  • उसके बाद इसकी चारों ओर परिक्रमा करें।
  • इसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहने वाला है। इस साल 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से लेकर रात के 11 बजकर 14 मिनट तक भद्रा का साया रहने वाला है। जिसके कारण होलिका दहन शाम को ना करके रात के 11 बजकर 14 मिनट के बाद किया जाएगा। इस दिन रात के 12 बजकर 11 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

Holika Dahan Importance (होलिका दहन महत्व)

होलिका दहन के पर्व का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन को विष्णु भक्त प्रह्ललाद की याद में मनाया जाता है। यह पर्व बुराई के ऊपर अच्छई की जीत को दर्शाता है। इसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। इस दिन भेदभाव मिटाकर सब एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article