Holi Kab Kheli Jayegi 2025: होली का त्योहार होलिका दहन के ठीक अगले दिन दिन के समय मनाया जाता है। अमूमन लोग सुबह 8 बजे से होली खेलना शुरू कर देते हैं और दोपहर 2 या 3 बजे तक रंग लगाने का सिलसिला जारी रहता है। फिर होली की शाम में नए कपड़े पहनकर लोग एक-दूसरे के घर मीठे पकवान लेकर होली की शुभकामनाएं देने जाते हैं। इस साल होली का पर्व कहीं 14 मार्च को तो कहीं 15 मार्च को मनाने की बात सामने आ रही है। लेकिन पंचांग अनुसार होली किस दिन खेलना शुभ रहेगा। इस बारे में हम आपको बताएंगे।
Holi Kab Kheli Jayegi 2025
होली कब खेली जाएगी 2025 (Holi Kab Kheli Jayegi 2025)
होली का त्योहार होलिका दहन के अगले दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार प्रतिपदा तिथि इस साल 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लग रही है। क्योंकि ज्यादातर त्योहार उदया तिथि के हिसाब से मनाए जाते हैं इसलिए ये कहा जा रहा है कि इस साल होली 15 मार्च को मनाई जानी चाहिए। क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि मौजूद रहेगी। लेकिन वहीं कई जगहों पर होली 14 मार्च को मनाने की बात सामने आ रही है क्योंकि होली का त्योहार होली के ठीक अगले दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस साल होली का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। कहीं 14 तो कहीं 15 मार्च को लोग रंग खेलेंगे।
14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलना रहेगी सही (14 Or 15 Kis Din Khele Holi)
कई विद्वानों का ऐसा मानना है कि होली 14 मार्च को ही खेलनी चाहिए क्योंकि इस दिन दोपहर में प्रतिपदा तिथि लग जा रही है। वैसे भी ये त्योहार होलिका दहन के ठीक अगले दिन ही मनाया जाता है। इसलिए 14 मार्च का दिन ही होली खेलने के लिए उत्तम रहेगा।
14 मार्च को रंग खेलने का समय (14 March Ko Rang Khelna Ka Time)
14 मार्च को सुबह 11 बजे से रंग खेला जा सकता है। रंग खेलने से पहले भगवान को गुलाल जरूर अर्पित करें। इसके बाद अपने घर के बड़े बुजुर्गों को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। फिर रंग खेलें।
