Holi Kab Hai 2024: होली के त्योहार का इंतजार लोग बहुत उत्साह के साथ करते हैं। ये पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं। ये त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहने होलिका दहन किया जाता है। ये त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। होली के दिन हर घर में गुजिया और बहुत सारे पकवान बनाये जाते हैं। इस दिन पूरा देश होली के रंग में रंगा होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली का पर्व कब मनाया जाएगा और इसका क्या महत्व है।
Holi Kab Hai 2024 (होली कब है 2024)
हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन रंगो का पर्व होली मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर होगा और इसका समापन 25 मार्च को दोपहर 12 बजे होगा। ऐसे में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।होलिका दहन डेट (Holika Dahan Date 2024)
इस साल होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात के 11 बजे से लेकर रात के 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
होलिका दहन विधि (Holika Dahan Vidhi)
- होलिका दहन के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं।
- उसके बाद गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्ति बनाएं।
- इस दिन पूजा के दौरान त्तर या पूरब दिशा में मुंह करके बैठना चाहिए।
- होलिका दहन के लिए लकड़ का ढेर लगा लें।
- उसके बाद उसमे साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे डालें।
- इस दिन नरसिंह भगवान की पूजा भी की जाती है।
