अध्यात्म

होली का त्योहार किस हिंदू महीने में पड़ता है, इसे किन-किन नामों से जाना जाता है, जानिए इस त्योहार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Holi 2024: होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। जिसे छोटी होली के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं होली पर्व के बारे में दिलचस्प बातें।

Image

Holi (Dhulandi) 2024 Date

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा तो वहीं एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं होली पर रंग लगाने की परंपरा भगवान कृष्ण ने शुरू की थी। श्री कृष्ण ने अपनी माता यशोदा के कहने पर राधा रानी को रंग लगाया था। इस तरह से रंग वाली होली खेलने की परंपरा शुरू हुई। यहां आप जानेंगे होली का त्योहार किस हिंदू महीने में मनाया जाता है, इसका महत्व क्या है, इस दिन क्या-क्या पकवान बनते हैं, यहां जानिए होली से जुड़े हर एक सवाल का जवाब।

होली का त्योहार किस हिंदू महीने में मनाया जाता है (In Which Hindu Month, Holi Is Celebrated?)

होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। जिसमें छोटी होली यानी होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को किया जाता है। वहीं रंगवाली होली चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को खेली जाती है।

होली पर बनाया जाने वाला लोकप्रिय पेय पदार्थ (Which Is the Popular Drink Prepared During Holi)

ठंडाई होली पर बनने वाला एक मशहूर ड्रिंक है। इसके बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है। इसे दूध, काजू, बादाम, पिस्ता और केसर से तैयार किया जाता है।

होली को धुलंडी क्यों कहते हैं (Why is Holi called Dhulandi?)

एक कथा के अनुसार त्रेतायुग की शुरुआत में भगवन विष्णु ने धूलि वंदन किया था। इसलिए ही इसकी याद में हर साल धुलेंडी मनाई जाती है। यहां धूल वंदन का मतलब एक-दूसरे को धूल लगाने से है। होली के अगले दिन यानी धुलेंडी पर लोग एक दूसरे पर धूल और कीचड़ लगाते हैं। इसे धूल स्नान भी कहा जाता है। धुलेंडी को धुरड्डी, धुरखेल, धूलिवंदन आदि नामों से भी जाना जाता है।

देश के विभिन्न राज्यों में होली

पंजाब के होला मोहल्ला (होली) में सिखों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करने की परंपरा है। तो वहीं दक्षिण गुजरात के अदिवासियों के लिए भी होली सबसे बड़ा पर्व होता है। जिसे वहां के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। छत्तीसगढ़ की होरी में लोक गीतों की अद्भूत परंपरा है।

मथुरा में होली (Mathura Holi)

भारत में होली पर्व को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। जिसमें ब्रज की होली पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। वहीं बरसाने की लठमार होली देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। इसी प्रकार मथुरा और वृंदावन में भी 15 दिनों तक होली का त्यौहार चलता है।

ओडिशा में होली (by which name holi is recognized in odisha?)

ओडिशा में होली के त्योहार को डोल पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। यहां होली की शुरुआत फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से हो जाती है और होली तक मंदिरों में विभिन्न पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है। ओडिशा में होली के इन पांच दिनों में राधा-कृष्ण की डोली निकाली जाती है।

हरियाणा की होली (Haryana Holi)

वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां होली वाले दिन भाभी द्वारा देवर को सताए जाने की प्रथा है।

महाराष्ट्र में होली (Maharashtra Holi)

महाराष्ट्र में होली से ज्यादा महत्व रंग पंचमी का होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को सूखा गुलाल लगाते हैं। इस पर्व को महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article