Holi Date And Time 2024: कब खेली जाएगी रंगवाली होली, जानिए क्या इसकी टाइमिंग

Holi Date And Time 2024: सनातन धर्म में होली के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन पूरे देश में रंगों का उत्सव मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई के ऊपर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा रंगों का त्योहार और क्या है इसकी टाइमिंग।

Holi Date And Time 2024: होली का पर्व हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा एकादशी के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को रंग उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। होली का त्योहार पूरे देश में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश रंगों में रंग होता है। इस साल होली की डेट को लेकर लोगों में बहुत संशय बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है रंगों वाली होली और क्या है इसकी टाइमिंग।

Holi Date And Time 2024

होलिका दहन टाइमिंग

होली का त्योहार हर साल दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन और छोटी होली होती है और दूसरे दिन रंगों वाली होली होती है। इसकी तिथि का निर्धारण फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के ऊपर निर्भर करता है। इस साल 24 मार्च और 25 मार्च दोनों ही दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। इस साल 24 मार्च को भद्रकाल है। इस कारण इस साल भद्रकाल के समापन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में 24 मार्च को रात में 11 बजकर 13 मिनट के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा।

रंगवाली होली खेलने का टाइम 2024 (Holi Date And Time 2024)

इस साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 25 मार्च को 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल रंग वाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी। इस दिन आप पूरे दिन ये त्योहार मना सकते हैं। इस पर्व को धुलेडी के नाम से भी जाना जाता है।

End of Feed