अध्यात्म

Baba Khatu Shyam Janmotsav: इस साल बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव कब है? नोट कर लें सही तारीख

Baba Khatu Shyam Janmotsav 2024: खाटूश्याम जी को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानिए इस साल खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब मनाया जाएगा।

Image

Baba Khatu Shyam Janmotsav 2024

Baba Khatu Shyam Janmotsav 2024 (खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन कब है 2024): भारत में खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व की खास रौनक राजस्थान के सीकर में स्थित श्री खाटू श्याम जी के भव्य मंदिर में देखने को मिलती है। जहां इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने जाते हैं। जानिए साल 2024 में खाटू श्याम जी का जन्मदिन कब है।

साल 2024 में श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव कब? (Baba Khatu Shyam Janmotsav 2024)

हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन देवउठनी एकादशी भी मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 12 नवंबर 2024 को पड़ रही है।

कौन हैं श्री खाटू श्याम जी? (About Khatu Shyam Ji In Hindi)

शास्त्रों के अनुसार खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत काल से है। माना जाता है कि वे पांडु के पुत्र भीम के पौत्र थे। इनका वास्तविक नाम बर्बरीक था। श्री कृष्ण ने बर्बरकी को कलयुग में उनके श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। जिस वजह से ही इन्हें खाटू श्याम बाबा के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि बाबा हारे का सहारा हैं। यानी जिसका कोई नहीं होता उसकी मदद खुद खाटू श्याम जी करते हैं।

खाटू श्याम बाबा मंदिर, राजस्थान

मान्यता है कि जो कोई भी व्यक्ति सच्चे भाव से खाटू श्याम जी के मंदिर में जाकर उनसें प्रार्थना करता है। भगवान उसकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। कहते हैं खाटू श्याम जी के नाम के उच्चारण से ही भक्तों का उद्धार हो जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article