Holi Colors 2025: इस साल 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली कहते हैं और मिल-जुलकर ये पर्व मनाते हैं। होली का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिष अनुसार अगर होली के दिन हर कोई अपनी राशि के अनुसार रंग खेले तो इससे असीम लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हर राशि का एक न एक शुभ रंग जरूर होता है। चलिए आपको बताते हैं होली पर किन रंगों का चयन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
Rashi Anusar Holi Rang
राशि अनुसार होली के रंग
मेष-लाल, पीला और सफेद
वृष-सफेद, हरा और नीला
मिथुन-हरा, नीला और सफेद
कर्क-सफेद, पीला और लाल
सिंह-लाल, गुलाबी, पीला और सफेद
कन्या-हरा, नीला और चमकीला सफेद
तुला-सफेद, हरा औऱ नीला
वृश्चिक-लाल गुलाबी, नारंगी और पीला
धनु-पीला, गुलाबी और नारंगी
मकर-नीला, हरा और बैगनी
कुंभ-नीला, हरा और सफेद
मीन-पीला, गुलाबी, लाल और सफेद
