Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat (होली भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025): होली भाई दूज का त्योहार भाई-बहनों के बीच स्नेह बन्धन को सुदृढ़ करता है। हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार ये पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे भाई दूज द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। ये पर्व साल में दो बार आता है एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। जानिए होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त।
Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat
होली भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat)
| होली भाई दूज 2025 | 16 मार्च 2025, रविवार |
| होली भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025 | 11:51 AM से 12:39 PM |
| लाभ मुहूर्त | 09:15 AM से 10:45 AM |
| अमृत मुहूर्त | 10:45 AM से 12:15 PM |
| शुभ मुहूर्त | 01:45 PM से 03:15 PM |
| द्वितीया तिथि प्रारम्भ | 15 मार्च 2025, 02:33 PM |
| द्वितीया तिथि समाप्त | 16 मार्च 2025, 04:58 PM |
होली भाई दूज क्यों मनाई जाती है (Holi Bhai Dooj Kyu Manate Hai)
होली भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। कहा जाता है कि होली के बाद आने वाली भाई दूज पर जो बहनें आपके भाई को तिलक लगाती हैं उनके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
