Holi Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat: होली भाईदूज का पर्व होली के बाद मनाया जानें वाला त्योहार है। ये पर्व भाई- बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उन्हें नारियल देती है। हर साल होली भाईदूज का पर्व चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार आज यानि 27 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाईयों को अपने यहां भोजन पर बुलाती हैं और तिलक लगाकर उनकी पूजा करती हैं। होली भाईदूज के दिन बहनें अपने भाईयों को लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली भाईदूज के दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
अध्यात्म
Holi Bhai Dooj 2024 Date: आज मनाया जा रहा है होली भाईदूज का त्योहार, यहां जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Mar 27, 2024, 08:26 AM IST
