अध्यात्म

Holi Date 2025: होली कब है 2025 में, यहां जानिए सही तारीख और मुहूर्त

Holi 2025 Date: होली हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाला एक बड़ा त्योहार है। जिसे रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। जानिए 2025 में होली कब मनाई जाएगी।

Image

Holi 2025 Date

Holi 2025 Date (होली 2025 में कब है): होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन होलिका दहन किया जाता है तो दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है। जिसे धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार भगवान कृष्ण का प्रिय माना जाता है। इसलिए कृष्ण भगवान की नगरी मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, गोकुल, नन्दगांव और बरसाना में होली बेहद ही धूमधाम से मनाई जाती है। बरसाना की लट्ठमार होली तो पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। जानिए 2025 में होली कब मनाई जा रही है।

होली 2025 में कब है (Holi 2025 Date)

रंगवाली होली का त्योहार 2025 में 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। पंचांग अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 की सुबह 10 बजकर 35 से 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

रंगवाली होली क्यों खेली जाती है (Why We Celebrate Holi Festival)

होली पर रंग क्यो खेलते हैं? एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण सांवले रंग के थे और राधा जी गौर वर्ण की थीं। ऐसे में श्री कृष्ण हमेशा अपनी मां से इस बात की शिकायत किया करते थे कि राधा क्यों इतनी गोरी हैं और हम क्यों काले रंग के है? एक दिन माता यशोदा ने इस बात का जवाब देते हुए अपने पुत्र कृष्ण से कहा कि तुम राधा जी के मुख पर रंग लगा दो जिससे तुम्हरी ये शिकायत दूर हो जाएगी। इस प्रकार माता के कहे अनुसार भगवान कृष्ण ने राधा जी के मुख पर रंग लगा दिया। कहते हैं जिस दिन श्री कृष्ण ने राधा रानी को रंग लगाया उस दिन से होली त्योहार मनाए जाने की परंपरा शुरू हो गई।

होली पर चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan On Holi 2025)

साल 2025 में 14 मार्च को यानी होली वाले दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च की सुबह 09:29 से होगी और समाप्ति दोपहर 01:01 पर होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article