अध्यात्म

Holi 2024 Date: होली कब है 2024 में, जानें किस दिन होगा होलिका दहन और कब खेली जाएगी रंग वाली होली

Holi 2024 Date and Time (होली 2024 कब है): नए साल के साथ ही होली का इंतजार शुरू हो जाता है। होली का त्योहार फागुन के महीने में मनाते हैं जो अमूमन मार्च में मनाया जाता है। यहां नोट करें कि साल 2024 में होली कब मनाई जाएगी, होलिका दहन 2024 डेट और टाइम।

Image

Holi 2024 Date and Time : होली 2024 कब है

Holi 2024 Date and Time (होली 2024 कब है): रंगों का पर्व होली सभी का पसंदीदा होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फागुन महीने में आने वाला ये त्योहार रंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली को फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाने की परंपरा है। होली मनाने के साथ कई पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हैं। अगर आप भी होली के त्योहार के फैन हैं तो यहां नोट करें होली 2024 डेट, होलिका दहन 2024 तारीख और रंग वाली होली कब है 2024 में।

Holi 2024 Date and Time : होली 2024 कब है

2024 में होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं होलिका दहन 24 मार्च, दिन रविवार को होगा। रंग वाली होली सोमवार को खेली जाएगी जिसे धुलंडी भी कहते हैं।

HoliKa Dahan 2024 Date and Time

2024 में 24 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा रहेगी। इसी दिन होलिका दहन होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को 19:19 से 21:38 तक के बीच रहेगा। यानी रस्मों को पूरा करने के लिए करीब 2 घंटे 20 मिनट का समय रहेगा। होलिका दहन को आम बोलचाल में छोटी होली भी कहते हैं।

होली मनाने का क्या महत्व है

होली को आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है जिसमें सभी आपसी मतभेद और वैर भुलाकर खूब रंग खेलते हैं। वहीं होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ा है। होली का पर्व भगवान कृष्ण से भी जुड़ा है। मान्यता है कि इसी दिन उन्होंने राक्षसी पूतना का वध किया था।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article