अध्यात्म

Holi 2024 Lucky Colors: राशि अनुसार चुने होली के रंग, जिदंगी में भर जाएगी उमंग

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन एक दूसरे को रंग लगाकर आपकी प्रेम प्रकट किया जाता है। होली के अवसर पर राशि अनुसार रंगों का चयन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन राशि अनुसार कौन सा रंग चुनना चाहिए।

Image

Holi 2024

Holi 2024: होला का पर्व हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 25 मार्च 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सब लोग एक दूसरे को रंग, अबीर लगाते हैं। होली का त्योहार पूरे देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को आपकी प्रेम और सद्भाव के रूप में भी मनाया जाता है। होली प्यार और उमंग का महा पर्व है। रंग खुशी का प्रतीक है। अगर हम इन्हीं रंगों का चयन राशि अनुरूप करें तो शुभता और प्रसन्नता की प्रायिकता में आशातीत वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं होली के दिन राशि अनुसार कौन से रंग लेने चाहिए।

राशि अनुरूप करें रंगों और गुलालों का चयन (Choose colors and Gulal as per your zodiac sign)

  • मेष-लाल,पीला और सफेद
  • वृष-सफेद,हरा और नीला
  • मिथुन-हरा, नीला और सफेद
  • कर्क-सफेद,पीला और लाल
  • सिंह-लाल,गुलाबी,पीला और सफेद
  • कन्या-हरा, नीला,और चमकीला सफेद
  • तुला-सफेद,हरा औऱ नीला
  • वृश्चिक-लाल गुलाबी,नारंगी और पीला
  • धनु-पीला,गुलाबी और नारंगी
  • मकर-नीला,हरा और बैगनी
  • कुंभ-नीला,हरा और सफेद
  • मीन-पीला,गुलाबी,लाल और सफेद

होलिका दहन में राशि अनुसार डालें ये चीजें (Put these things according to zodiac sign in Holika Dahan)

होलिका दहन के दिन यदि आप सम्मत में अपने राशि अनुरूप एक मुट्ठी पदार्थ अग्नि में डालते हैं तो भी पापों का शमन होता है। मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़, वृष चीनी,मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर,कर्क के लोग लोहबान,सिंह के लोग गुड़,तुला कपूर,धनु और मीन के लोग जौ और चना तथा मकर और कुम्भ के लोग तिल को होलिका दहन में डालें तो कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article