Holashtak Dates 2025 (होलाष्टक कब से लगेगा 2025): होलाष्टक की अवधि 8 दिनों की होती है। इन आठ दिनों में शुभ कार्यों को करने पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाती है। लेकिन तप करने के लिए ये समय बहुत शुभ माना जाता है। होलाष्टक से ही होलिका दहन की तैयारी भी शुरू हो जाती है। जिसके अंतर्गत लोग होलिका दहन करने वाले स्थान पर लकड़ियां और अन्य सामग्रियों को इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। जानिए इस साल होलाष्टक कब से लग रहा है।
Holashtak Dates 2025
होलाष्टक कब से शुरू है 2025 (Holashtak Dates 2025)
होलाष्टक 7 मार्च से लग रहा है जिसका समापन 13 मार्च को होलिका दहन के दिन होगा। फिर इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी।
होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए (Holashtak Mein Kya Nahi Karna Chahiye)
होलाष्टक में बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, नामकरण संस्कार, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं करने चाहिए। होलाष्टक के दौरान ब्रह्मचर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, अंडा और मांस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
होलाष्टक में क्या करना चाहिए (Holashtak Mein Kya Karna Chahiye)
होलाष्टक में भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा ये 8 दिन आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों को करने के लिए बेहद शुभ होते हैं। इस अवधि में भगवत गीता का पाठ करना चाहिए। इन दिनों में हवन करना भी शुभ होता है। इस अवधि में जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़े और चप्पलें आदि दान करनी चाहिए।
