अध्यात्म

Hindu New Year 2025: हिंदुओं का नया साल इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, पूरे साल मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Hindu New Year 2025: हिंदुओं का नया साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हिंदू नव वर्ष 30 मार्च से शुरू हो रहा है। जानिए ये साल किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा।

Image

Hindu New Year 2025

Hindu New Year 2025 (हिंदू नव वर्ष 2025): साल 2025 में हिंदुओं का नया साल 30 मार्च को मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार इस वर्ष के राजा भी सूर्य देव होंगे और मंत्री भी सूर्य ही होंगे। इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 होगा। हिंदू नववर्ष का पहला पर्व चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए ही इस दिन से हिंदुओं के नये साल की शुरुआत मानी जाती है। लेकिन ये नया साल किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा? चलिए अब इस बारे में जान लेते हैं।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए हिंदुओं का नया साल काफी लकी साबित होगा। मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को नए साल में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाही नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपका पुराना कोर्ट का मामला भी सुलझ जाएगा। बिजनेस करने वाले जातकों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए नया साल ढेरों खुशियां लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। माता लक्ष्मी की कृपा से आप पूरे साल अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी नया साल शानदार रहेगा। जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे और समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article