अध्यात्म

Hindu New Year 2025: मार्च की इस तारीख से शुरू हो रहा है हिदुओं का नया साल, इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Hindu New Year 2025 (हिंदू नव वर्ष 2025): हिदुओं का नया साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पहली तारीख से शुरू होता है। इस दिन युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, झूलेलाल जयन्ती इत्यादि त्योहार मनाया जाता है। जानिए इस साल हिंदुओं का नया साल कब से लगेगा और किन राशि वालों के लिए ये साल लकी साबित होगा।

Image

Hindu New Year 2025 Date

Hindu New Year 2025 (हिंदू नव वर्ष 2025): हिदुओं के नये साल की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की पहली तारीख से होती है और इस नव वर्ष का पहला प्रमुख त्योहार होता है चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025)। इसके अलावा इस दिन गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2025), झूलेलाल जयन्ती (Jhulelal Jayanti 2025), युगादी (Ugadi 2025 Date) इत्यादि कई त्योहार मनाए जाते हैं। हिंदू नव वर्ष के पहले दिन मुख्य रूप से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। भक्त नवरात्रि व्रत की शुरुआत भी इसी दिन से करते हैं। चलिए आपको बताते हैं हिंदुओं का नया साल कब से शुरू हो रहा है और ये नया साल किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

हिंदू नव वर्ष कब से शुरू है 2025 (Hindu New Year 2025 Date)

हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल ये तिथि 29 मार्च की शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति 30 मार्च की दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार 2025 में हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी।

हिंदू नव वर्ष किन राशियों के लिए रहेगी लकी (Hindu New Year 2025 Lucky For Which Zodiac Signs)

ज्योतिष अनुसार हिंदू नव वर्ष तीन राशि वालोंं के लिए बेहद लकी साबित होगा। ये राशियां हैं मेष, कर्क और धनु। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मेहनत रंंग लाएगी। विदेश यात्रा का भी शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। नये काम की शुरुआत करेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article