Hindu New Year 2024 Date (हिंदू नववर्ष 2024): अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 1 जनवरी को नये साल की शुरुआत होती है। वहीं हिंदूओं का नववर्ष चैत्र महीने में होता है। इस साल 9 अप्रैल को नये साल की शुरुआत होगी। यह विक्रम संवत 2081 होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान बह्मा ने शिव जी के कहने पर इस सृष्टि की रचना की थी। चैत्र मास में बहुत सारे व्रत त्योहार आते हैं। इसी महीने में चैत्र नवरात्रि भी पड़ती है। इसी की शुरुआत हिंदू का नया साल भी शुरू हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष और क्या है इसका महत्व।
अध्यात्म
Hindu New Year 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, यहां जानिए डेट और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Mar 26, 2024, 02:46 PM IST
