अध्यात्म

Hindu New Year 2024: इस दिन से शुरू होगा हिंदुओं का नया साल, जानिए हिंदी महीनों के नाम

Hindu New Year 2024 (हिंदू नव वर्ष 2024 कब है): हिंदुओं का नया साल हिंदी महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ भी हो जाता है। जानिए इस साल हिंदी नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

Image

Hindu New Year 2024 date

Hindu New Year 2024 (हिंदू नव वर्ष 2024 कब है): हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र महीने से होती है जो मार्च और अप्रैल के बीच में पड़ता है। इस नए साल के प्रारंभ होने के साथ ही पहला पर्व पड़ता है चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024)। जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। बता दें इस साल हिंदुओं का नव वर्ष 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। पंचांग अनुसार ये विक्रम संवत 2081 होगा। इस वर्ष के स्वामी साहस और ऊर्जा के कारक मंगल देव होंगे। जानिए क्यों मनाया जाता है हिंदुओं का नया साल और इस साल में कौन-कौन से महीने पड़ते हैं।

हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है (Hindu Nav Varsh 2024 Start Date)

हिंदू नव वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष से शुरू होता है। पंचांग अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 9 अप्रैल की रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल से शुरू होगा।

2024 में कौन सा हिंदू नव वर्ष पड़ेगा (Which Hindu New Year will fall in 2024)

पंचांग अनुसार इस संवस्तर का नाम पिंगल है और वर्ष 2081 है। इसके अलावा यह श्री शालीवाहन शकसंवत 1946 भी है और इस शक संवत का नाम क्रोधी है। ज्योतिष अनुसार हिंदू नव वर्ष के स्वामी मंगल होंगे। मंगल को ऊर्जा, साहर और जमीन-जायदाद का स्वामी माना जाता है।

हिंदू नव वर्ष क्यों मनाया जाता है (Hindu Nav Varsh Kyo Manaya Jata Hai)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार ब्रह्मा जी द्वारा संसार की रचना चैत्र शुक्ल पक्ष की पहली तारीख को की गई थी। इसलिए ही इस दिन से हिंदुओं का नया साल शुरू होता है। जिसे विक्रम संवत, संवस्तर, गुड़ी पडवा, युगादि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू नव वर्ष के पहले दिन सिंधि समाज के लोग चेती चंड का पर्व, महाराष्ट्र के लोग गुड़ी पड़वा, कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी का पर्व मनाते हैं।

हिंदी महीनों के नाम (Hindu Months Name)

हिंदू नव वर्ष चैत्र महीने से शुरू होता है और फाल्गुन महीना इसका आखिरी महीना होता है। हिंदी नव वर्ष के महीनों के नाम चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article