Happy Hindu Nav Varsh 2024: हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, जानिए नवसंवत्सर आपके लिए कैसा रहेगा

Happy Hindu Nav Varsh 2024 Vikram Samvat: विक्रम संवत 2081 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है। ये सम्वत भारत के लिए शुभ रहेगा। इस नए साल के राजा मंगव देव होंगे तो मंत्र शनि।

Happy Hindu Nav Varsh 2024 Vikram Samvat: 09 अप्रैल 2024 से हिंदू नव वर्ष यानी नव सम्वत प्रारंभ होगा। इस सम्वत का नाम पिंगला शोभकृत होगा। इस सम्वत के राजा मंगल व मंत्री शनि होंगे। यह सम्वत देश के लिए बहुत ही शुभ है। भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। राष्ट्र में शिक्षा, कंप्यूटर, एआई व आर्थिक तौर पर भारत विश्व स्तर पर प्रथम रहेगा। प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। भूकम्प के खतरे संभावित हैं। देश आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत होगा। आर्थिक प्रगति में हमारा राष्ट्र विश्व स्तर पर बहुत आगे जाएगा। सैन्य बल मजबूत होंगे। भारत एक विश्व लेवल पर बहुत ही शक्तिशाली राष्ट्र व व्यवसाय जगत में बहुत बड़े सफलता की तरफ बढ़ेगा। आर्थिक व सैन्य शक्ति बढ़ेगी। इस संवत में कर्क, मेष व कुम्भ राशि के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करेंगे तथा उच्च प्रशासनिक सेवाओं में लाभ सम्भावित हैं। कर्क के लोग राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करेंगे। वृष, तुला, मकर लाभ में हैं। कन्या व मिथुन का स्वामी बुध इसके सपोर्ट में है। जानिए ये नया साल आपके लिए कैसा रहेगा और क्या उपाय करें।

स्वास्थ्य- मई में कर्क व कन्या राशि को हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी। 15 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। मेष व मकर को स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। वृश्चिक के जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग जून तक सावधानी बरतेंगे।

End of Feed