अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, Abhijit Muhurat: नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल समय, शुभ योग समेत पूरा पंचांग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 9, 2024, 09:23 AM IST

Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2024: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसके अलावा इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। यहां जानिए चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त समेत पूजा पंचांग।

Image

Chaitra Navratri 2024 Panchang

Chaitra Navratri Panchang 9 April 2024 (चैत्र नवरात्रि पंचांग): पंचांग अनुसार 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। नक्षत्र रेवती और अश्विनी रहेगा। सूर्य देव मीन राशि में रहेंगे। (Today Abhijit Muhurat) अभिजित मुहूर्त 11:57 AM से 12:48 PM तक रहेगा। राहुकाल 03:33 PM से 05:08 PM तक है। इसके अलावा इस दिन से चैत्र नवरात्रि पर्व भी शुरू हो रहा है। साथ ही गुड़ी पड़वा और युगादी पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। यहां आप जानेंगे चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग।

Chaitra Navratri 2024 Ghat Sthapana Muhurat (चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 2024)

9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 06:02 AM से 10:16 AM तक रहेगा। लेकिन अगर आप इस मुहूर्त में घट स्थापना यानी कलश स्थापना न कर पाएं तो आप अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। 9 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।

9 April 2024 Tithi (9 अप्रैल 2024 तिथि)

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 08 अप्रैल 2024 को 11:50 PM बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त - 09 अप्रैल 2024 को 08:30 PM बजे

9 April 2024 Shubh Muhurat (9 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त)

  • अभिजित मुहूर्त 11:57 AM से 12:48 PM
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 07:32 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10
  • अमृत सिद्धि योग 07:32 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10

9 अप्रैल के व्रत-त्योहार

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। इसके अलावा इस दिन गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयन्ती, युगादी पर्व भी मनाया जाएगा। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत भी इस दिन से हो रही है।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article