आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, जानिए क्यों दुनिया भर में प्रसिद्ध है यह पवित्र तीर्थ

Hemkund Sahib Yatra : उत्तराखंड के चमोली में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्रीहेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को विधि-विधान से खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है।

Hemkund Sahib Yatra : उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। यात्रा के पहले दिन लगभग 7000 श्रद्धालुओं के पहुंच रहे हैं। बर्फबारी और कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हेमकुंड साहिब यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा

22 मई शुक्रवार को ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के उद्घोष के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। इस दौरान निशान साहिब भी यात्रा में साथ ले जाया गया। विंदघाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी पाठ और अरदास के बाद यह जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ, जहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे।

End of Feed