Hazrat Ali Birthday 2025 Date And Quotes In Hindi (हजरत अली जन्मदिन 2025): हज़रत अली (Hazrat Ali) जी के जन्मदिन को हज़रत अली जयंती के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी अनुसार हजरत अली का जन्म इस्लामी महीने रजब के 13वें दिन साल 599 ई. में मक्का में अबू तालिब और फातिमा बिन्त असद के घर हुआ था। वे पैगम्बर मुहम्मद के चचेरे भाई थे जिन्होंने उनके लिए कई युद्ध लड़े। हजरत अली की शादी मुहम्मद की बेटी फातिमा से हुई थी। उन्हें करुणा, समानता और सच्चाई पर उनकी शिक्षाओं के लिए बहुत सम्मान दिया जाता है और हर साल इनकी जयंती को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।
Hazrat Ali Birthday 2025 Quotes In Hindi
Hazrat Ali Birthday Importance (हजरत अली जी की जयंती का महत्व)
हजरत अली के जन्मदिन का समय उनकी बुद्धिमत्ता और नैतिक शिक्षाओं पर अनुश्रण करने का होता है। इस्लामी सिद्धांतों की गहरी समझ के लिए जाने जाने वाले हजरत अली को न्याय शासन के लिए आज भी याद किया जाता है। ये दिन मुस्लिम समुदाय के भीतर एकता और भाईचारे को भी दर्शाता है क्योंकि वे कई सांस्कृतिक समारोहों, जुलूसों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ इस अवसर को मनाते हैं।
Hazrat Ali Quotes in Hindi (हजरत अली कोट्स हिंदी में)
- नेक लोगों की सोहबत से हमेशा भलाई ही मिलती है क्योंकि हवा जब फूलों से गुज़रती है तो वो भी खुशबुदार हो जाती है।
- चुगली करना उसका काम होता है जो अपने आप को बेहतर बनाने में असमर्थ होता है।
- कभी भी किसी के पतन को देखकर खुश मत हो क्योंकि तुम्हें पता नहीं है भविष्य में तुम्हारे साथ क्या होने वाला है।
- सूरत और सीरत (चरित्र) में सबसे बड़ा फर्क ये है कि सूरत धोखा देती है जबकि सीरत पहचान करवाती है।
- आज का इंसान सिर्फ दौलत को खुशनसीबी समझता है और ये ही उसकी बदनसीबी है।
- शरीर की पुष्टि भोजन है जबकि आत्मा की पुष्टि दूसरों को भोजन कराने में है।
- जो दुनिया में विश्वास रखता है दुनिया उसे धोखा देती है।
- सब्र से जीत तय हो जाती है।
- महान व्यक्ति का सबसे अच्छा काम होता है माफ कर देना और भुला देना।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
