Hatalika Teej Mantra: इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को है। इस दिन विवाहित महिलाएं दाम्पत्य सुख की कामना करती हैं। कई जगह पर कुंवारी लड़किया भी सुयोग्य वर पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत और पूजा करती हैं। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं घर में मिट्टी से गौरी शंकर की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शंकर का पति रूप में पाने के लिए ये व्रत किया था। ऐसे में अखंड सौभाग्य की चाहत रखने वाली महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत करना चाहिए। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।
हरतालिका तीज मंत्र (Hatalika Teej Mantra)
पार्वती मंत्र
ॐ पार्वत्यै नमः
ॐ उमाये नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
शिव मंत्र
ॐ नम: शिवाय
ॐ महेश्वराय नमः
ॐ पशुपतये नमः
सिंदूर अर्पित करते समय का मंत्र
सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।
मनवांछित फल प्राप्ति के लिए
हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लाभाम्।।
सौभाग्य के लिए
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।
