Hartalika Teej Geet In Hindi: महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार तीज इस साल 18 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं 16 श्रंगार कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है तो वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा बालू से बनाई जाती है और इसी की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज व्रत में रात्रि भर जागरण करने का विधान है। इस दौरान महिलाएं हरतालिका तीज के गीत गाती हैं। यहां देखिए हरतालिका तीज के गीतों के लिरिक्स।
Hartalika Teej Geet In Hindi
सात सखीअन
सात सखीअन मिली तीज पूजे चलली है,
सोने के चबुतरा बनावले गे माई|
सेही रे चबुतरा चढी बैठेलन तीज माता
संगवा में भोले बाबा साथ गे माई ।
काहे लागी अजी माता मुखवा मलिन भइले,
काहे लागी छोड़ल नगरिया गे माई ।
नहीयों में अजी सबरे मुखवा मलिन भइले ,
नहीं हम छोड़ली नगरिया गे माई।
दिनरात घुमइत रहली भक्त के देखइत रहली,
दुखवा हम हरइत रहली, सुखवा हम देइत रहली ।
देइत देइत अइली एही नगरिया गे माई ।
तोहरों के देवो सांवरो सिर के सेन्दुरवा जी
चमकत दुनियो इंजोर गे माई |
स्वामी के देवो को संवरो रोजी रोजगरवा
जी बालका के देवो सुमति बुद्धिया गे माई |
तोहरो के देवो सांवरो कंचन देहिया जी
होइहे न मुखवा मलिन गे माई |
युग युग जिओ सांवरो गोदी के बलकवा जी
जनम युग बदय अहियात गे माई।
मिले सातों जनम का प्यार
मिले सातों जनम का प्यार मेरे बालम का ।
हो खुशियों का संसार पिया मन भावन का – – – – – 2
मिले सातो जनम का प्यार – – – – -2
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू में ये वरदान
सदा सुहागन का रहे सातो जनम का साथ
मेरे बालम का मिले सातो जनम का प्यार मेरे बालम का |
तीज का व्रत त्योहार किया है सजना के नाम का सिन्दुर किया है
चमके मांगों में सिन्दुर साजन के अभिमान का |
हे भोले बाबा हे गोरा रानी मांगु मे वरदान सदा सुहागन का |
रहे सातो जनम का साथ मेरे साजन का – – – – -2
सिन्दुर सजायी मैने ओढी चुन्दरिया मेरा तो जान है मेरा सांवरिया,
कभी कम न हो ये लार पिया के चाहत का ।
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगु मैं ये वरदान
सदा सुहागन का रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का – – – – – -2
