Hartalika Teej 2024 Dos And Dont's: हरतालिका तीज व्रत के दिन क्या करें क्या नहीं? यहां जानें सारी जानकारी

Hartalika Teej 2024 Dos And Dont's: हरतालिका तीज का व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घ आयु के लिए रखती हैं। शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानें हरतालिका तीज के दिन क्या करें क्या नहीं।

Hartalika Teej 2024 Dos And Dont's (हरतालिका तीज के दिन क्या करें क्या नहीं) : हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन स्त्रियां निर्जला होकर पूरे दिन उपवास रखती हैं और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस व्रत को करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इस व्रत को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन क्या करें क्या नहीं।

Hartalika Teej 2024 Dos (हरतालिका तीज के दिन क्या करें)

  • हरतालिका तीज के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन महिलाएं लाल या हरे रंग की साड़ी पहनें।
  • हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव जी की मिट्टी की मूर्ति बनाएं।
  • हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला रहकर व्रत रखें।
  • इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।
  • हरतालिका तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें।
  • इस दिन पूजा के समय भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करें।

End of Feed