Hartalika Teej 2023: आज रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानिए क्या है इसका महत्व

Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज विवाहित और कुंवारी कन्याओं के लिए भी सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत। इस व्रत का क्या महत्व है। यहां जानें सारी जानकारी।

Hartalika Teej 2023 Date: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत इस साल 18 सितंबर 2023, सोमवार को मनाया जाएगा। तीज पर सोहेल श्रृंगार की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इस दिन महिलाएं सोलह आभूषण बनाती हैं, अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और व्रत रखती हैं। इस जिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक निर्जला व्रत करती हैं और शाम के समय पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने ले व्रती की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज का क्या महत्व है।

Hartalika Teej 2023 Significance

Hartalika Teej 2023 Significance

हरतालिका तीज का महत्व ( Hartalika Teej 2023 Significance)

सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज मनाने का एक कारण माता पार्वती और भगवान शिव भी हैं। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती सबसे पहले भगवान शिव की पत्नि तब बनीं जब उन्होंने हरतालिका तीज का व्रत किया था। इस कारण इस व्रत का अधिक महत्व हैं। भगवान शिव की तरह ही वर प्राप्ति के लिए और अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखा जाता है।

End of Feed