Parvati Ji Ki Aarti: हरियाली तीज इस साल 19 अगस्त को मनाई जा रही है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में आने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। सुहागिन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं और मिलकर इस त्योहार को मनाती हैं। हरियाली तीज की पूजा में जितना महत्व कथा का होता है उतना ही आरती का भी है। यहां जानिए हरियाली तीज की आरती।
Hariyali Teej Ki Aarti
हरियाली तीज आरती (Hariyali Teej Aarti)
जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।
जय पार्वती माता…
अरिकुल पद्मा विनासनी, जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता…
सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा।
देव वंधु जस गावत, नृत्य करत ताथा।
जय पार्वती माता…
सतयुग रूप शील अति सुन्दर, नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता…
शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।
सहस्त्र भुज तनु धरिके, चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता…
सृष्टि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लाही, हथान मदमाता।
जय पार्वती माता…
देवन अरज करत, तव चित को लाता।
गावत दे दे ताली, मन में रंगराता।
जय पार्वती माता…
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी रहता, सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता…
जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।
जय पार्वती माता…
हरियाली तीज आरती का महत्व: इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पूजा के समय हरियाली तीज की आरती जरूर करें। संभव हो तो हरियाली तीज व्रत पूजा और आरती हरे रंग के कपड़े व हरी चूड़ियां पहनकर करें। ये अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
