Hariyali Teej 2025 Muhurat, Puja Vidhi: हरियाली तीज की पूजा कैसे करें? नोट करें, हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hariyali Teej 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi (हरियाली तीज शुभ मुहूर्त, पूजा विधि): हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूजा पाठ करती हैं और उपवास रखती हैं। आज हरियाली तीज है। यहां से आप हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि देख सकते हैं।

Hariyali Teej 2025 Shubh Muhurat, Puja Vidhi (हरियाली तीज शुभ मुहूर्त, पूजा विधि): हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ये खास दिन आज ही है। इस व्रत को शादीशुदा और अविवाहित दोनों ही लड़कियां रखती हैं। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती है। इस साल ये पूजा कितने बजे होगी और पूजा कैसे की जाती है, ये आप यहां से देख सकते हैं। यहां से आप हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि देख सकते हैं।

हरियाली तीज 2025 शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (Photo Source: iStock)

हरियाली तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05:30 मिनट तक रहने वाला है
  • प्रातः सन्ध्या सुबह 5 बजकर 08 मिनट से 6:14 मिनट तक रहेगा
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 23 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा
  • सायाह्न सन्ध्या शाम 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक होगा
  • अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:19 से 01:11 मिनट तक
  • रवि योग: शाम 04 बजकर 23 मिनट से पूरे दिन रहने वाला है
  • अमृत काल: दोपहर 1:56 से 3:34 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:55 से 3:48 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:16 से 7:38 मिनट तक

End of Feed