अध्यात्म

Hariyali Teej 2025 Lyrics: हरियाली तीज की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, यहां देखें हरियाली तीज की आरती लिरिक्स हिंदी में

Hariyali Teej 2025 Mantra, Aarti Lyrics (हरियाली तीज पूजा मंत्र और आरती): हरियाली तीज की पूजा शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। यहां से आप हरियाली तीज पूजा के मंत्र और हरियाली तीज की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

हरियाली तीज 2025 मंत्र और आरती (Photo Source: Canva)

Hariyali Teej 2025 Mantra, Aarti Lyrics (हरियाली तीज पूजा मंत्र और आरती): साल 2025 में आज यानी 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन पूजा के बाद मंत्र और आरती का खास महत्व है। यहां से आप हरियाली तीज के मंत्र और हरियाली तीज की आरती (Hariyali Teej Aarti) देख सकते हैं।

हरियाली तीज मंत्र (Hariyali Teej Mantra)

हरियाली तीज पूजा के समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है...

“देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्। पुत्रान देहि सौभाग्यम देहि सर्व। कामांश्च देहि मे।। रुपम देहि जयम देहि यशो देहि द्विषो जहि।।”

मां पार्वती के मंत्र (Maa Parvati Ke Mantra)

ॐ उमायै नम:

ॐ पार्वत्यै नम:

ऊं जगद्धात्र्यै नम:

ॐ जगत्प्रतिष्ठयै नम:

ॐशांतिरूपिण्यै नम:

ॐ शिवायै नम:

शिव जी के मंत्र (Shiv Ji Ke Mantra)

ॐ हराय नम:

ॐ महेश्वराय नम:

ॐ शम्भवे नम:

ॐ शूलपाणये नम:

ॐ पिनाकवृषे नम:

ॐ शिवाय नम:

ॐ पशुपतये नम:

ॐ महादेवाय नम:

हरियाली तीज आरती (Hariyali Teej Aarti)

ओम जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।

हरियाली तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05:30 मिनट तक रहने वाला है

प्रातः सन्ध्या सुबह 5 बजकर 08 मिनट से 6:14 मिनट तक रहेगा

निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 23 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा

सायाह्न सन्ध्या शाम 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक होगा

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:19 से 01:11 मिनट तक

रवि योग: शाम 04 बजकर 23 मिनट से पूरे दिन रहने वाला है

अमृत काल: दोपहर 1:56 से 3:34 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:55 से 3:48 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:16 से 7:38 मिनट तक

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article