Hariyali Teej Fasting Rules For Pregnant Women: हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। साल 2025 में ये त्योहार आज यानी 27 जुलाई को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और आयु वृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। पूजा-पाठ और उपवास के साथ सोलह श्रृंगार भी किया जाता है। लेकिन जो स्त्रियां गर्भवती हैं, उन्हें इस व्रत को करना चाहिए या नहीं ये सवाल मन में जरूर आता है। यहां से आप जान सकते हैं कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं सावन के तीज व्रत को रख सकती हैं।
क्या प्रेग्नेंट महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत?
गर्भावस्था के दौरान कठोर व्रत रखने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं निर्जला व्रत बिल्कुल भी न रखें, क्योंकि बिना पानी पिए रहना डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। अगर आप व्रत रखना चाहती हैं, तो फलाहार व्रत या सरल व्रत का विकल्प चुनें, जिसमें आप फल, दूध, दही, और जूस का सेवन कर सकती हैं। अपने शरीर की सुनें और अगर थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो तुरंत व्रत तोड़ दें।
न करें ये गलतियां
व्रत के दौरान गर्भवती महिला को अधिक चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए। दिनभर ताजा फलों का जूस व दूध लेती रहें। इससे व्रत भी हो जाएगा और आपको कमजोरी का भी अहसास नहीं होगा।
व्रत नहीं रख रही हैं तो क्या करें?
अगर आप हरियाली तीज के दिन व्रत नहीं रख रही हैं तो आप इस दिन आप केवल पूजा-पाठ करें और शिव-शक्ति की आराधना करें। जो गर्भवती महिलाएं पूजा-पाठ कर रही हैं, वह सोलह श्रृंगार केवल पूजा करने तक ही करें और अपने आप को फ्री रखें।
न झूलें झूला
हरियाली तीज के दिन झूला झूलने की परंपरा है और महिलाएं झूला झूलती हैं, खूब मस्ती करती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को यह गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
