अध्यात्म

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है, जानिए क्या है इस दिन का महत्व

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हरियाली तीज का व्रत क्यों मनाई जाती है।

Image

Hariyali Teej 2024

Hariyali Teej 2024 Kyun Manai Jati Hai: हिंदू धर्म में हरियाली तीज के व्रत का विशेष महत्व है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को बुधवार के दिन रखा जाता है। हरियाली तीज व्रत दिन सुहागिन स्त्रियों के द्वारा पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है। इस दिन सारी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं अपने हाथों पर मेंहदी जरूर लगवाती हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है।

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है

हरियाली तीज का व्रत सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। हरियाली तीज का व्रत रखने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्या भी हरियाली तीज का व्रत मनचाहे वर के लिए करती हैं। हरियाली तीज का व्रत करने से जल्द विवाह के भी योग बनते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए किया था, इसलिए ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन शिव पार्वती से सदा सुहागिन रहने की कामना की जाती है।

हरियाली तीज महत्व (Hariyali Teej Importance)

प्राचीन मान्यता के अनुसार हरियाली तीज का सबसे पहले व्रत माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए किया था। तब से ही ये व्रत जनमानस में पति की लंबी आयु के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा किया जानें लगा। शास्त्रों में इस व्रत को बहुत विशेष माना गया है। ये व्रत सुहागिन स्त्रियों द्वारा रखने जानें वाले व्रत में सबसे उत्तम माना जाती है। हरियाली तीज को सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ये सावन मास में पड़ता है। हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्या सुयोग्य वर की कामना के लिए भी करती हैं। इस व्रत को करने से उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

कब है हरियाली तीज 2024 (Hariyali Teej 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को 07 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 7 अगस्त को 05 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं। इस योग में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article