अध्यात्म

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर इन चीजों से करें शिव- पार्वती की पूजा, नोट कर लें पूजन सामग्री

Hariyali Teej 2023 सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। हरियाली तीज के दिन विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन व्रती महिलाएं सोलह शृंगार कर के भगवान शिव और मां गौरी की पूजा- अर्चना करती हैं। यह त्योहार विशेषकर श्रावण और भाद्रपद माह में मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है।

Image

हरियाली तीज 2023 पूजन सामग्री

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में सभी तीज त्योहारों का बहुत महत्व है। हरियारी तीज सावन माह में शुक्रल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, हरियारी तीज का व्रत करने से महिलाएं अखंड सुहागिन बन सकती हैं। इस वर्ष हरियारी तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और समृद्धि की प्रार्थना के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन पूजा के समय बहुत ही सामग्रियों की जरूरत होती है। इस दिन पूजा के समय भगवन शिव और मां पार्वती को कुछ विशेष चीजें प्रदान की जाती हैं। आइए जानतें हैं हरियाली तीज के दिन पूजा के समय किन चीजों का प्रयोग करें।विशेष चीजें प्रदान की जाती हैं। आइए जानतें हैं हरियाली तीज के दिन पूजा के समय किन चीजों का प्रयोग करें।

पूजन सामग्री लिस्ट

  • हरियाली तीज पर मिट्टी से शिव पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाएं। मूर्ति बनाने के लिए रेत का प्रयोग कर सकते हैं।
  • एक साफ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर शिव पार्वती की मूर्ति को रखें।
  • पूजा के समय केला का पत्ता, धतूरा,शमी पात्र, बेलपत्र, फूल, दूर्वाक्षत और भांग का प्रयोग करें।
  • तांबे का कलश, गंगाजल, दही, शहद, दूध, सुपारी जनेऊ और पंचामृत का प्रयोग करें।
  • पूजा के समय गुलाल, सिंदूर, तिलक, चंदन, कपू्र्र और मिठाई दीपक मूर्ति के पास रखें।
  • हरियाली तीज के दिन सोलह शृंगार कर के ही पूजा में बैंठें।
  • ऐसा माना जाता है कि देवी मां पार्वती को सुहाग की सभी चीजें अर्पित करने से महिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
  • सोलह शृंगार में हरी साड़ी या लाल साड़ी , बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, आलता,शंख, हरी चूड़ियां, मेहंदी, दर्पण, कंघी, काजल, बिछुआ और इत्र रखें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article